उत्तराखंड समाचार

संस्कृत छात्रों के बीच पहुँचे पुलिस कप्तान

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, राजपुर रोड देहरादून में संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

देहरादून। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा देहरादून में आयोजित की जा रही संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अथिति एसएसपी देहरादून सम्मिलित हुए उन्होंने संस्कृत व अपनी संस्कृति का महत्व समझाया।

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, राजपुर रोड देहरादून में संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान एसएसपी द्वारा दीप प्रज्वलित कर आज होने वाली प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संस्कृत तथा अपनी संस्कृति के महत्व के बारे में बताया, साथ ही सभी प्रतियोगियों को प्रतियोगिता के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के दौरान आज जनपद के 06 विकासखंडों से सीनियर वर्ग के 11 वीं कक्षा से पोस्ट ग्रेजुएट तक के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा पूरे प्रदेश में संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान आज श्लोक वाचन, संस्कृत आशुभाषण, संस्कृत वाद विवाद, संस्कृत समूह गान, संस्कृत नृत्य एवं नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581