उत्तराखंड समाचारधर्म

मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओ का एसएसपी ने लिया जायजा

एसएसपी ने सुरक्षा के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

देहरादून 29 मार्च। श्री झण्डा जी के आरोहण तथा मेले के लिये की गई सुरक्षा व्यवस्थाओ का एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने जायजा लिया तथा मेला स्थल तथा श्रद्धालुओं के प्रवेश व निकासी वाले मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसएसपी ने सुरक्षा के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कल श्री झण्डा जी के आरोहण में भारी संख्या में बाहरी प्रदेशो, जनपदो से श्रद्धालुओं के शामिल होने तथा उसके पश्चात शुरू होने वाले श्री झण्डा जी मेले मे भी काफी संख्या में स्थानीय, बाहरी श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिये आज एसएसपी देहरादून अजय सिह द्वारा मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु की गई पुलिस व्यवस्थाओ के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक नगर से जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड को नियंत्रित करने हेतु की गई व्यवस्थाओ तथा मेला स्थल तक श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिये बनाये गये मार्गो का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओ को दुरस्त रखने के निर्देश दिये गये, साथ ही भीड नियंत्रण तथा सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील डयूटी प्वांइटो पर नियुक्त पुलिस बल को सुरक्षा के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

 

 

 

Related Articles

Back to top button