उत्तराखंड समाचारधर्म

कावड़ यात्रा तैयारियां पूरी, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना

कोविड के कारण पिछले 2 वर्षों से कावड़ यात्रा बाधित रही है

देहरादून, 13 जुलाई। कावड़ यात्रा की शुरुआत हो रही है जिसको लेकर सरकार द्वारा सभी संबंधित जिलाधिकारियों को यात्रा व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए थे। राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम देहरादून जनपद में ऋषिकेश क्षेत्र से गुजरने वाली कावड़ यात्रा को लेकर देहरादून जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ  आर राजेश कुमार ने बताया की मुख्य रूप से ऋषिकेश काँवड़ यात्रा रूट पर पार्किंग की व्यवस्था की दिक्कत होती थी जिसको लेकर इस बार पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, आईडीपीएल, भरत इंटर कॉलेज, नेशनल हाईवे के किनारे पार्किंग क्षेत्र बनाए  गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण पिछले 2 वर्षों से कावड़ यात्रा बाधित रही है इसलिए इस बार कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनाई गई है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बताया ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले यात्रा रूट पर समुचित साफ-सफाई, शौचालय पथ प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं जिसको लेकर नगर निगम की ओर से भी तैयारियां पूरी कर ली गई है साथ ही जिला खाद्य अधिकारी व फूड सेफ्टी अधिकारियों को भी खानपान की व्यवस्थाओं को निरंतर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581