उत्तराखंड समाचार

स्काउट दल ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

स्काउट दल ने किये दरबार साहब के दर्शन

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका का द्वारा वृहद स्तर पर स्वीप गतिविधि आयोजित करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक, प्रेरित किया जा रहा है। आज भारत स्काउट एंड गाइड सेंट अग्निस इंटर कॉलेज देहरादून के स्काउट के दल ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यालय से चुक्खु मोहल्ला, टैगोर विला चकराता रोड तिलक रोड झंडा बाजार होते हुए दरबार साहब पहुंच कर मतदान के महत्व को बताया और शत प्रतिशत मतदान करने का निवेदन किया झंडा साहब में महंत देवेंद्र दास द्वारा सभी स्काउट के इस कार्य की प्रशंसा की और सभी स्काउट को सारी संगत के सामने अपने दरबार में बुलाकर इनाम दिया। सभी स्काउट ने इसके बाद दरबार साहब के दर्शन किए लंगर किया। वहां पर साफ सफाई की और मतदाता जागरूकता के नारे लगाते हुए वापस विद्यालय पहुंचे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581