उत्तराखंड समाचार

पुलिस लाइन से निकाली गयी जनजागरूकता रैली

बच्चों को भिक्षावृति एवं नशे की प्रवृत्ति से मुक्त कराकर शिक्षा की ओर अग्रसर करने हेतु आमजन को जागरूक किया गया।

देहरादून 28 मार्च। नन्हें हाथों को थामकर उन्हें भिक्षावृत्ति से दूर शिक्षा की ओर ले जाती दून पुलिस। एन्टी ह्यूमन ट्रफिकिंग यूनिट देहरादून द्वारा “ऑपरेशन मुक्ति”अभियान के तहत आमजन को भिक्षावृति के प्रति जागरूक करने के लिये जन जागरुकता रैली निकाली गई। बच्चों को भिक्षावृति एवं नशे की प्रवृत्ति से मुक्त कराकर शिक्षा की ओर अग्रसर करने हेतु आमजन को जागरूक किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु आमजन से अपील की गई। “ऑपरेशन मुक्ति”अभियान (भिक्षा नहीं शिक्षा दे) के सफल क्रियान्वयन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक डोईवाला (नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुक्ति) एवं प्रभारी एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून के नेतृत्व में आज जनजागरूकता रैली निकाली गयी। पुलिस लाइन देहरादून से रेसकोर्स क्षेत्र में निकाली गई रैली के दौरान “ऑपरेशन मुक्ति” (भिक्षा नहीं शिक्षा दे)  Support to Educate a Child के तहत बाल भिक्षावृत्ति/बाल श्रम की रोकथाम एवं ऐसे बच्चे जो भीख मांगने, कूड़ा बीनने एवं नशे की प्रवृत्ति आदि में लिप्त हैं, को भिक्षा एवं नशे की प्रवृत्ति से मुक्त कराकर शिक्षा की ओर अग्रसर करने एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए आमजन को प्रेरित किया गया। जन जागरुकता रैली के दौरान आम जनता से बच्चों को भिक्षा न देने, नाबालिग बच्चों को घरेलू कार्यों व प्रतिष्ठानों पर काम में न लगाए जाने के एवं बच्चों को नशे की प्रवृत्ति से मुक्त कराने के साथ ही बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने की अपील की गयी, साथ ही एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा चाइल्ड हेल्प लाईन के साथ मिलकर रेसकोर्स देहरादून में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चों को लिये शिक्षा  के महत्व को समझाते हुऐ उन्हें शिक्षा की ओर अग्रसर करने के लिये आमजन को जागरुक किया गया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य तौर पर करने के लिए आमजन को जागरूक किया गया। जनजारुकता रैली में एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन देहरादून व उनकी टीम, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, चाइल्ड हेल्प लाईन, रा0प्रा0वि0 पुलिस लाईन के बच्चे, पुलिस लाईन देहरादून में प्रशिक्षणाधीन वायरलैस प्रशिक्षु, चुनाव सैल की टीम एवं कतिपय एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581