उत्तराखंड समाचार

लोक सभा निर्वाचन 2024 : दून पुलिस है तैयार

मिश्रित आबादी, संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर लोगों से निर्भीक व निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील करी गई

देहरादून। आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा अर्द्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया गया। मिश्रित आबादी, संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर लोगों से निर्भीक व निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील करी गई। आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनता मे सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से आज थाना रायपुर पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा रायपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत वाणी बिहार, जैन प्लाट एमडीडीए कालोनी, अधोईवाला, आरके पुरम, चूना भट्टा, सहस्त्रधारा रोड, ऋषि नगर, मधुर विहार, मयूर विहार, राजीव नगर कंडोली, एटीएस कॉलोनी, सोमनाथ नगर, आमवाला तपोवन रोड आदि स्थानों पर मिश्रित आबादी तथा सवेंदनशील क्षेत्रों पर मार्च करते हुए अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया, साथ ही आम जन से चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581