उत्तराखंड समाचार

भारत के स्वर्णिम भविष्य की नींव है बजटः डॉ0 धन सिंह रावत

भारत के स्वर्णिम भविष्य की नींव है बजटः डॉ0 धन सिंह रावत

DEHRADUN. केन्द्र सरकार के बजट को कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट को भारत के स्वर्णिम भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिसमें सभी पहलुओं को शामिल करते हुये बजट की व्यवस्था की गई है। बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र विशेष महत्व देते हुये नवीन योजनाएं शुरू के लिये व्यवस्था की गई है। जिसका सीधा लाभ देश एवं प्रदेश के आम जनमानस को मिलेगा। डॉ0 रावत ने केन्द्र सरकार द्वारा शिक्षा पर जीडीपी का 2.9 फीसदी तथा स्वास्थ्य पर जीडीपी का 2.1 फीसदी बजट खर्च करने के की व्यवस्था के लिये प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार जताया। केन्द्रीय बजट में नये नर्सिंग कॉलेजों एवं एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूलों की स्थापना करने, बच्चों व किशोरों के लिये राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन शुरू करने, मिलेट्स की पैदावार बढ़ाने तथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4 शुरू करने की जो व्यवस्था की गई है उससे साबित होता है कि केन्द्र सरकार का बजट जन अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार किया गया है। जिसका लाभ देश के हर वर्ग को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581