उत्तराखंड समाचार

जिलाधिकारी ने किया सतपुली मार्केट का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, फायर पुलिस, विद्युत विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देशित किया

कोटद्वार। सतपुली मार्केट में कुछ दुकानों में आग लगने से भारी नुक्सान हुआ है। आज जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा सतपुली मार्केट का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों से मुलाकात की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिला अधिकारी, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, आपदा प्रबंधन और संबंधित अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया की अग्नि से हुए नुकसान का प्रॉपर आकलन करें तथा मानक के अनुरूप जो भी तत्काल राहत सहायता पहुंचाई जा सकती है, उसे पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष, आपदा प्रबंधन मद अथवा अन्य जिस मद से प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाई जा सकती है, उन्हें पहुंचाई जाए। साथ ही विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि मार्केट में विद्युत व्यवस्था को तत्काल सुचारु किया जाए।जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, फायर पुलिस, विद्युत  विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देशित किया कि फायर स्टेशन स्थापना के लिए डीपीआर बनाई जाए और इस संबंध में जो भी कार्रवाई की जानी है समय से पूर्ण करें। इस दौरान उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल, एसडीओ यूपीसीएल मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष दीपक तिवाडी आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581