उत्तराखंड समाचारधर्म

22 जुलाई को शुरू होगा सावन : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की सावन के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई 2024 दिन रविवार को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी। उदयातिथि को देखते हुए 22 जुलाई को सावन शुरू होगा। वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई से आरंभ हो रहा है और इसका समापन 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर होगा। इसके अलावा इस साल सावन की शिवरात्रि 2 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन जल्द ही शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में श्रावण माह का विशेष स्थान होता है। इस माह के पूरे दिन बड़े ही भक्ति भाव से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक और कावंड यात्राएं निकाली जाती हैं। ऐसी मान्यता है सावन का महीना भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय होता है और इस माह शिव आराधना करने पर सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। सावन के महीने में आने वाले सभी सोमवार का विशेष महत्व होता है।

सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। शिव भक्तों को इस महीना का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महीने में की गई पूजा पाठ का व्यक्ति को विशेष फल मिलता है। भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य पूरी करते हैं। इस बार सावन पर बहुत ही अद्भुत संयोग बन रहा है। दरअसल, इस बार सावन महीने की शुरुआत सोमवार से ही होने जा रही है। आइए डॉक्टर आचार्य सुशांत राज से जानते हैं सावन कब से हो रहा है आरंभ और इस बार सावन में कितने सोमवार होंगे। इस साल सावन महीना की गणना दो तरीके से की जाती है। एक संक्रांति के अनुसार और दूसरा पूर्णिमा के अनुसार। पूर्णिमा तिथि के अनुसार, सावन महीना का आरंभ 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से हो रहा है और सावन महीने का समापन 19 अगस्त को होगा। वहीं, संक्रांति के अनुसार, सावन महीना का आरंभ 16 जुलाई से सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने के साथ ही हो जाएगा। पूर्णिमा के अनुसार, सावन में 5 सोमवार होंगे। वहीं, संक्रांति के हिसाब से 4 सोमवार होंगे। मूल रूप से लोग पूर्णिमा के हिसाब से ही सावन का व्रत करते हैं। पूर्णिमा के अनुसार, सावन का आरंभ सोमवार से होगा और समापन भी सोमवार को ही होगा।

सावन सोमवार तारीख

22 जुलाई 2024 सावन का पहला सोमवार

29 जुलाई 2024 सावन का दूसरा सोमवार

5 अगस्त 2024 सावन का तीसरा सोमवार

12 अगस्त 2024 सावन का चौथा सोमवार (संक्रांति के अनुसार, सावन का आखिरी सोमवार)

19 अगस्त 2024 सावन का पांचवा सोमवार

सावन मंगला गौरी व्रत तिथियां 2024

सावन माह में मंगला गौरी व्रत का भी विशेष महत्व होता है। सावन महीने के हर मंगलवार के दिन मां पार्वती के लिए मंगला गौरी व्रत भी रखा जाता है। इस बार सावन के महीने में 4 मंगला गौरी व्रत होंगे। पहला मंगला गौरी व्रत 23 जुलाई, दूसरा मंगला गौरी व्रत 30 जुलाई, तीसरा और चौथा मंगला गौरी व्रत 6 और 13 अगस्त को मनाया जाएगा।

सावन महीना का महत्व

डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की हिंदू धर्म के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव ही रुद्र रुप में सृष्टि का संचालन करते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी तो सावन के महीने में भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था। इसलिए भी यह महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस महीने में की गई पूजा पाठ का व्यक्ति को विशेष फल मिलता है।

श्रावण माह में शिवजी की अर्चना करने से धरती पर भी सभी दुखों का शमन होता है।ऐ सा माना जाता है कि इस माह में की गयी शिव पूजा तत्काल शुभ फलदायी होती है। देवी पार्वती ने भगवान शिव को पतिरूप में पाने के लिए कठोर व्रत,उपवास करके भगवान शिव को श्रावण माह में ही पुनः पाया। शंकरजी की भक्तिपूर्वक पूजा करने से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। श्रावण मास में शिव भक्त ज्योतिर्लिंगों का दर्शन एवं जलाभिषेक करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464