उत्तराखंड समाचार

प्रधानमंत्री ने किया एक लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण

पीएम ने उत्तराखंड को दी 1052 करोड़ की बड़ी सौगात

देहरादून, 11 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अन्तर्गत द्वारका एक्सप्रेस समेत निर्माणाधिन एक लाख करोड़ से अधिक की 144 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। जिसमें कि उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत 1052 करोड़ लागत से रूद्रपुर बाईपास का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल से किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के तौर पर देहरादून आई०आर०डी०टी० ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा गत दशक में प्रधान मंत्री  नरेंद मोदी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में कई महत्पूर्ण परियोजनाएं जैसे की चारधाम यात्रा मार्ग, दिल्ली देहरा देहरादून एक्स्प्रेसवे, इंडो नेपाल कनेक्टवीटी प्रोजेक्ट, केदारनाथ और हेमकुंड साहब में रोपवे का उपहार दे कर लास्ट मिल कनेक्टवीटी प्रदान की है। जिससे इस पहाड़ी राज्य के मेहनती लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज इसी लक्ष्य को आगे बढाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रु.1052 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 21 किलोमीटर रुद्रपुर बाइपास का शिलान्यास कर उत्तराखंड वासियों को बड़ी सौगात दी है। मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार भी प्रकट किया। यह बाइपास दोनों राज्य उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से गुजरेगा। इस बाइपास में 2 आरओबी, 6 छोटे पुल, फ्लाईओवर और 02 रेलवे उपरगामी सेतु (आरओबी) एवं 01 फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। रुद्रपुर देश के प्रमुख ऑटोमोबाइल हब में से एक है। यहा उत्तराखंड सरकार की सबसे बड़ी एकीकृत औद्योगिक एस्टेट सिडकुल में है. रुद्रपुर में 1300 से अधिक कंपनियां है। परियोजना का निर्माण कार्य 12 जनवरी, 2024 से प्रारम्भ हो चुका है, जिसके पूर्ण किये जाने हेतु 02 वर्ष की समयावधि निर्धारित है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस परियोजना से रुद्रपुर शहर में यातायात की भीड़ कम होगी। उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के बीच बेहतर कनेक्टवीटी होगी, जिससे लॉजिस्टिक सेक्टर को बढावा मिलेगा साथ ही औद्योगिक और वाणिज्यिक सेक्टर का विकास होगा। उन्होंने कहा रोजगार के अवसर बढेगे सामाजिक और अर्थिक विकास होगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह नरेंद्र मोदी की गारंटी है, की अमृतकाल में उत्तराखंड के सम्पूर्ण विकास से यहां के लोगों के जीवन में खुशाली और तरक्की लाएंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास, सचिव पंकज पांडे सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581