उत्तराखंड समाचार

हरिद्वार के दो दिवसीय प्रवास पर रहेगें कृषि मंत्री

मंत्री जोशी 18 नवम्बर को दोपहर 02 बजे देहरादून के हरिद्वार को प्रस्थान करेंगे

देहरादून 18 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंत्रियों के प्रवास कार्यक्रम तय किये जाने के बाद प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी 18 एवं 19 नवम्बर को जनपद हरिद्वार के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री जोशी 18 नवम्बर को दोपहर 02 बजे देहरादून के हरिद्वार को प्रस्थान करेंगे और सायं 04 बजे भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार में पार्टी के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वही, मंत्री जोशी पार्टी कार्यकर्ता सुरेन्द्र शर्मा एवं प्रमोद शर्मा के घर पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि रात्रि विश्राम हरिद्वार में ही करने के बाद 19 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से सीसीआर सभागार हरिद्वार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे, तत्पश्चात् दोपहर 12 बजे हरिद्वार से देहरादून की ओर प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581