उत्तराखंड समाचार

खेलो इंडिया में धारचूला की मेनका गुंज्याल को गोल्ड तथा सिल्वर मेडल

मेनका की सफलता से उत्तराखंड में खुशी की लहर

पिथौरागढ़। भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित चौथे खेलो इंडिया के तहत कश्मीर में उत्तराखंड की बेटी मेनका गुंज्याल ने गुलमर्ग कश्मीर स्कीइंग पर्वतारोहण स्प्रिंट रेस में गोल्ड मेडल तथा सिल्वर मेडल जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया। इस बात की सूचना मिलते ही उत्तराखंड में खुशी की लहर व्याप्त है। पर्वतारोहण के क्षेत्र में लगातार अपनी पहचान बना रही विकासखंड धारचूला के गूंजी गांव की निवासी मेनका गुंज्याल ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का मान बढ़ा दिया है। गोल्ड मेडल तथा सिल्वर मेडल प्राप्त कर मोनिका ने नया इतिहास रच दिया है। इस मौके पर आयोजित स्की पर्वतारोहण वर्ट रेसिंग 4500 मीटर से अधिक ऊंची पीर पंजाल रेंज में सार्क फिंन स्कीइंग डाउन किया। मेनका की इन सफलताओं के बाद उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ रही है। खासकर मेनका के गृह जनपद पिथौरागढ़ में इस सफलता के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि जनपद आगमन पर मेनका का धारचूला में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेनका से प्रेरणा लेकर इस क्षेत्र के युवा अपने लक्ष्य को नए क्षेत्रों में लगाने की प्रेरणा के साथ आगे बढ़े। इसके लिए मेनका का युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम भी जगह-जगह पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए आज खुशी का दिन है और इस दिन हम मोनिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581