उत्तराखंड समाचार

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने दी समान नागरिक संहिता विधेयक पास होने पर बधाई

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह भारत विभिन्न ऐतिहासिक मसलों पर गलतियों को सुधारने का काम कर रहा है

देहरादून। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक चर्चा के बाद विधिवत पास होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विधानसभा के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य हो गया है इससे सभी धर्म समुदायों में विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता और विरासत के लिए एक कानून का प्रावधान मिल गया है। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह भारत विभिन्न ऐतिहासिक मसलों पर गलतियों को सुधारने का काम कर रहा है उसी क्रम में देश में तीन तलाक और धारा 370 जैसी गलतियों को ठीक किया गया इसी क्रम में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यूसीसी के इस विधेयक से जाति, धर्म, क्षेत्र व लिंग के आधार के भेद करने वाले व्यक्तिगत नागरिक मामलों से संबंधित सभी कानून में एकरूपता लाने के प्रयास किया गया है इससे देश की अखंडता और एकता और मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581