उत्तराखंड समाचार

कार की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

दुर्घटना में स्कूटर सवार की मौत

देहरादून, 22 जुलाई। देर रात्रि थाना रायपुर को सूचना मिली कि डीआरडीओ के पास रायपुर रोड पर एक कार और स्कूटर सवार का एक्सीडेंट हो गया है। उक्त सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा, मौके पर दुर्घटना में घायल स्कूटर सवार को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ दौराने उपचार उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान दयाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह रावत उम्र 40 वर्ष निवासी नथुवावाला रायपुर के रूप में हुई। मृतक घंटाघर स्थित कुमार स्वीट शॉप में काम करते थे तथा रात में काम के बाद अपने स्कूटर से घर जा रहे थे। तभी डीआरडीओ के पास रायपुर से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग की तरफ आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा मौके से कार चालक करन सिंह रावत पुत्र रणवीर निवासी मयूर कॉलोनी लोअर नेहरूग्राम को हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581