उत्तराखंड समाचार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन

तहसील सदर अन्तर्गत भूमि सीमांकन न होने की शिकायत पर तहसीलदार सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए।

देहरादून, 29 जनवरी। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 98 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद सम्बन्धी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, नगर निगम, सिंचाई, रोजगार दिलाने, एमडीडीए, पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें तथा शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में विभागीय स्तर पर भी समीक्षा की जाए। जनसुनवाई में टीचर्स कालोनी के शिकायतकर्ता द्वारा सम्पत्ति दूरस्तीकरण प्रकरण पर नगर निगम द्वारा लम्बे समय से  कार्यवाही न किये जाने, कैन्ट रोड पर ठेली, रेहड़ी  वालों द्वारा सड़क अतिक्रमित किये जाने की शिकायत पर नगर निगम के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम दाबड़ा भोगपुर में महादेव खाले की निकासी हेतु निर्माण के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौका मुआवना करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार तहसील सदर अन्तर्गत भूमि सीमांकन न होने की शिकायत पर तहसीलदार सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों से प्राप्त भूमि सम्बन्धी शिकायत पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को मौका मुआवना करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम गौरव कुमार, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिहं, अधि0अभि0 सिंचाई राजेश लांबा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित एमडीडीए, विद्युत अदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581