उत्तराखंड समाचार

अवध के लिए रवाना हुई पहली ट्रेन, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति प्रदेश की जनता आभारी है।

हरिद्वार। उत्तराखंड के रामभक्तों को अयोध्या दर्शन कराने के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन आज रवाना हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन ट्रेन करीब 1500 राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए।  जय श्री राम के जयकारे के साथ सीएम ने कहा कि ट्रेन अयोध्या के लिए जा रही है, इसके संचालन से समूचे राज्य के राम भक्तों को लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति प्रदेश की जनता आभारी है।

बता दें कि पहले हरिद्वार से आस्था स्पेशल ट्रेन 25 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना होनी थी। भक्तों की सीट बुक हो चुकी थी, लेकिन अयोध्या में भक्तों की संख्या बढ़ने के कारण ट्रेन को रद्द कर दिया गया था।अब ट्रेन को आज रवाना किया गया है। यह ट्रेन अब 30 की सुबह 10 बजे ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी। 30 व 31 जनवरी को अयोध्या में दर्शन करने के बाद 31 की शाम को पांच बजे रामभक्त हरिद्वार के लिए वापस चलेंगे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581