उत्तराखंड समाचार

मां धारी देवी व भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभा यात्रा का किया स्वागत

शक्ति मंदिर पंडित देवेंद्र प्रसाद नौटियाल ने देव डोली की पूजा अर्चना की और माता की आरती कर भक्तों ने माता का आशीर्वाद लिया।

डोईवाला। मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शक्ति भवन मंदिर डोईवाला पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। शक्ति मंदिर पंडित देवेंद्र प्रसाद नौटियाल ने देव डोली की पूजा अर्चना की और माता की आरती कर भक्तों ने माता का आशीर्वाद लिया। साथ ही श्रद्धालुओं ने डोली यात्रा को कंधों पर रख भ्रमण भी कराया। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और देव डोली आचार्य सुरेंद्र प्रकाश ने कहा कि देव ड़ोलियों की परंपरा देवभूमि उत्तराखंड के संस्कृति का अभिन्न अंग होने के साथ ही अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक है। आध्यमिक महत्व के परिपूर्ण यह परंपरा हम सभी को ईश्वर से जोड़ने का अलौकिक माध्यम है। कार्यक्रम संयोजक कामेश रावत और विहिप सत्संग प्रमुख प्रवीन गुप्ता ने कहा कि यह पुण्य आयोजन उत्तराखंड के धार्मिक प्रचार, प्रसार एवं संस्कृति और सभ्यता के विस्तार के लिए आयोजित किया गया है। कार्यक्रम मे ओम गिरी महाराज, रमेश गिरी महाराज, संस्कार भारती अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, विक्रम नेगी, चंद्रकला ध्यानी, गोपाल बिष्ट, विजयपाल, सुखदेव चौहान, आनंद पंवार, दिगंबर नेगी, सुभाष रावत, कोला चौहान, गीता सावन, हरिओम गुप्ता, हरीश पुन्न, गगन नारंग, सुंदर लोधी, संपूर्णानंद थपलियाल, इंद्रेश अरोड़ा और नगीना रानी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581