उत्तराखंड समाचार

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पंहुचे : डीएम

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के ग्राम में पंहुचने पर स्थानीय लोगों ने पूजा अर्चना एवं पारम्परिक तरीके से यात्रा का स्वागत किया।

देहरादून, 27 दिसंबर। भारत सरकार की प्रमुख लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पंहुचाने हेतु ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम जनपद में संचालित की जा रही है योजना अन्तर्गत आईईसी वैन के माध्यम से आयोजित ‘‘ विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ द्वारा सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लाभार्थियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा रहा है। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के ग्राम में पंहुचने पर स्थानीय लोगों ने पूजा अर्चना एवं पारम्परिक तरीके से यात्रा का स्वागत किया। इसी क्रम में आज जनपद विकासखण्ड सहसपुर अन्तर्गत ग्राम भगवंतपुर में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम के तहत् आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के अन्तर्गत कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पंहुचे इसके लिए शिविर में आने वाले जनमानस से विभिन्न योजनाओं हेतु आवेदन की औपचारिकताएं पूर्ण करवाई जाएं तथा सरकार की योजनाओं से लभान्वित करें तथा जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं उनसे अन्य लोगों को भी जागरूक करने का अनुरोध किया ताकि अन्य लोग भी सरकार की जनकल्याणाकरी योजनाओं से संतिप्त हो सके। कार्यक्रम में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग, मत्स्य, समाजकल्याण, सहकारिता, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, ग्राम्य विकास अभिकरण, डेरी, स्वास्थ्य, आयुष, बाल विकास,कृषि,  महिला कल्याण, पंजाब नेशनल आदि विभागों के स्टॉल लगाकर जनमानस को योजनाओं से लभान्वित किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी, खण्ड विकास अधिकारी सहसपुर सोनम गुप्ता, ग्राम प्रधान भगवंतपुर सुरेन्द्र कोठारी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581