उत्तराखंड समाचारधर्म

दून में झंडे मेले के लिए शुरू हुआ संगत का आगमन

दरबार साहिब में बढ़ने लगी रौनक, शुरू हुआ संगत का आगमन

देहरादून।श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने संगत को दर्शन दिए। उन्होंने  सभी को श्री झंडे जी मेले की बधाई दी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।श्री झंडे जी मेले के लिए श्री दरबार साहिब में रौनक बढ़ने लगी है। मेला बाजार में भव्य सजावट की गई है। देशभर से संगत का आना जारी है। आज रविवार को महंत इंदिरेश अस्पताल, लाल पुल, माता वाला बाग होते हुए दरबार साहिब में ध्वजदंड लाया गया। इस दौरान महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।  19 मार्च को आरोहण के साथ मेला शुरू हो जाएगा। श्री दरबार साहिब में पूजा-अर्चना के बाद श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने संगत को दर्शन दिए। उन्होंने  सभी को श्री झंडे जी मेले की बधाई दी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री झंडे जी के आरोहण के लिए मेला आयोजन समिति ने तैयारियों को  अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसके लिए श्री दरबार साहिब में संगत के लिए तीन बड़े लंगर लगाए गए हैं। देर शाम तक पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से श्रद्धालु पहुंचते रहे। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बांबे बाग से संगत नए ध्वजदंड को कंधे पर उठाकर श्री दरबार साहिब लेकर पहुंचेगी। मेला प्रबंधन समिति का अनुमान है कि इस पल का साक्षी बनने के लिए लाखों की संख्या में संगत श्री दरबार साहिब पहुंचेगी। श्री झंडे जी मेले के लिए श्री दरबार साहिब में आज से गिलाफ सिलाई का काम शुरू होगा। इसके लिए पंजाब से 15 महिलाएं दून पहुंच चुकी हैं। गिलाफ सिलाई का काम 18 मार्च की शाम तक चलेगा। श्री झंडे जी के लिए हर बार गिलाफ सिलाई का काम महिलाएं ही करती हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581