उत्तराखंड समाचार

उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था के देहरादून को 4 जोन में बांटा

जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सफाई कार्यों की समीक्षा की जा रही है।

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था हेतु नगर निगम देहरादून को 04 जोन में बांटते हुए प्रत्येक जोन हेतु जोनल अधिकारी नामित किए गए है तथा शहर में समुचित सफाई व्यवस्था के प्रभावी अनुश्रवण (सुपर विजन) के दिए गए है। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सफाई  कार्यों की समीक्षा की जा रही है। जिलाधिकारी ने नामित सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि है आवंटित क्षेत्रों में सड़क मार्गों, फुटपाथ, नालियों की सफाई तथा धूल से बचाव हेतु पानी का छिड़काव एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, विद्युत पोलों से अव्यवस्थित तारों, केबलों व बैनर इत्यादि को सुव्यवस्थित करवाने के दिए गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्थलीय निरीक्षण करते हुए दैनिक रिपोर्ट जिला आपदा परिचालन केन्द्र नियंत्रण कक्ष को करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा आंवटित क्षेत्रों सड़क मार्गों एवं फुटपाथों पर कहीं कोई कचरा, प्लास्टिक व धूल न हो तथा सड़कों के किनारे रखे गए डस्टबीन से कूड़ा प्रातः ही उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन प्रत्येक जोन में संबंधित टीमों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। साथ टीमों द्वारा आवंटित स्थान एंव सेक्टरों में नियमित सफाई की जा रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारियों के दृष्टिगत निर्धारित स्थलों पर होर्डिंग, फसाड़ आदि कार्यों के साथ ही लाईटिंग, सौंदर्यीकरण आदि  कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा समस्त कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौंपे गए कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करें तथा अपने स्तर पर भी कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने निर्देशित किया कि अवशेष कार्यों को श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए दिन एवं रात की शिफ्ट में कार्य करते हुए पूर्ण करें।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581