उत्तराखंड समाचार

प्रदेश मे कानून व्यवस्था पटरी पर, हर घटना की होती है जांच और खुलासा : चौहान

राज्य की हर बेटी एक समान, उत्तरकाशी के मामले मे एसआईटी कर रही जांच

देहरादून। भाजपा ने कहा कि प्रदेश मे कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के आरोप निराधार और तथ्यपरक है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कानून के राज मे सबकी सुनवाई और मामलों के खुलासे तथा कार्यवाही हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी के रिजार्ट मे हुई युवती की मौत पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस कप्तान खुद मामले पर नजर बनाये हुए है तहकीकात के बाद पूरी स्थिति सामने आयेगी। उन्होंने प्रकरण को अंकिता से जोड़ने को कांग्रेस की अवसरवादी चाल बताते हुए कहा कि भाजपा के लिए से सभी बेटियां एक समान है।

चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी के अमृता प्रकरण मे एसआईटी जांच चल रही है और वह 5 दिन मे जांच रिपोर्ट देगी। एसआईटी जांच मे जिले से बाहर के अधिकारी जांच कर रहे है। तीन सदस्यीय डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमोर्टम किया है। जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता के हत्यारे भी गहन जांच प्रक्रिया के बाद सलाखों के भीतर हैं. प्रदेश भर मे अधिकांश मामलों मे जांच के बाद खुलासे और कार्यवाही हुई है। जिन मामलों मे खुलासे नही हुए उनमे जाँच चल रही है। चौहान ने कहा कि आज थाने चौकियों मे रिपोर्ट दर्ज करने के लिए भटकना नही पड़ता, बल्कि आनलाइन एफआईआर तक दर्ज हो रही है और पुलिस को कड़े निर्देश दिये गए है। लोगों का कानून व्यवस्था मे भरोसा बढ़ा है। हालांकि पूर्व मे गैर कांग्रेसी सरकारों मे कार्यवाही तो दूर लोगों की शिकायते तक दर्ज तक नही होती थी।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581