उत्तराखंड समाचार

ढोल नगाड़ों के साथ किया यात्रा का स्वागत

ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से भी रूबरू कराया जिसका जल्द समाधान करने का आश्वासन अधिकारियों ने ग्रामीणों को दिया।

देहरादून।  विकसित भारत संकल्प यात्रा आज  चकराता विकासखंड के ग्राम अटाल और बृनाड बास्तिल पहुंची गांव पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों महिलाओं ने यात्रा का पारंपरिक रुप से ढोल, नगाड़ों के साथ स्वागत किया। जनजातीय क्षेत्र के ग्रामीणों को संकल्प यात्रा के माध्यम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। जनजातीय समुदाय द्वारा संकल्प यात्रा हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार जताया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम अटाल और बृनाड बास्तिल  में जनमानस  को सरकार द्वारा चलाई जा रही  योजनाओं की जानकारी देते हुए  कहा कि इस यात्रा के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। उप स्थित जनप्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को लेकर ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से भी रूबरू कराया जिसका जल्द समाधान करने का आश्वासन अधिकारियों ने ग्रामीणों को दिया।  ग्रामीणों से यात्रा के दौरान दी जाने वाली उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, कृषि, उद्यान, उधोग आदि विभाग की योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।बृनाड बास्तिल में उज्ज्वला योजना 7 कनैक्शन वितरित किये गए। 48 लोगों का स्वास्थ्य परीखण तथा सिकल सेल एनिमिया की जांच, 45 लोगों द्वारा आयुष विभाग से स्वास्थ्य परामर्श एवं दवाईंया ली गई, पशुपालन विभाग 20 लोगों को उनके पशुओं के लिए दवाई वितरित की गई साथ ही कृषि विभाग 06 किसान क्रेडिट आर्ड आदि वितरित किये गए। इस मौके पर बीडीओ चकराता शक्ति प्रसाद एडियो पंचायत राजेश नेगी स्थानीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम विकास अधिकारी श्यामलाल गुड्डू,सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहें आदि शामिल रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581