उत्तराखंड समाचार

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पुलिस कांस्टेबल की मौत

उत्तरकाशी पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की पूरा उत्तराखण्ड पुलिस परिवार शोक संतप्त है।

उत्तरकाशी। पहाड़ी से पत्थर गिरने से पत्थर की चपेट में आने के कारण एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक पुलिस कर्मी ग्राम बानसू थाना व तहसील कालसी जनपद देहरादून के मूल निवासी थे और वर्तमान में तोमर डाबरकोट में दैनिक ड्यूटी यातायात व्यवस्था में तैनात थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सायं को यात्रा सीजन ड्यूटी चौकी स्यानाचट्टी में नियुक्त पुलिस कांस्टेबल चमन तोमर डाबरकोट में हमराही होमगार्ड के साथ दैनिक ड्यूटी यातायात व्यवस्था में तैनात थे, वर्षा के चलते अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से पत्थर की चपेट में आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिये सीएचसी बड़कोट लाया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस कांस्टेबल चमन तोमर पुत्र स्व. रतन तोमर वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे, जो ग्राम बानसू थाना व तहसील कालसी जनपद देहरादून के मूल निवासी थे। उत्तरकाशी पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की पूरा उत्तराखण्ड पुलिस परिवार शोक संतप्त है। भगवान दिंवगत की आत्मा को शांति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button