उत्तराखंड समाचारक्राइम

बलात्कार के आरोपी पिता को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता की माँ ने अपने पति के विरुद्ध दर्ज कराया था दुष्कर्म का अभियोग

देहरादून। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वादिनी ने थाना रायपुर आकर तहरीर दी वह अपने बच्चो के साथ सौड़ा सरोली चांदनी चौक रायपुर में रहती है। उसके पति एयर फोर्स में 4 क्लास कर्मचारी है और वर्तमान में दिल्ली में तैनात है, जो आजकल छुट्टी में घर आया हुआ था। उसके द्वारा आज सुबह 6 बजे उनकी नाबालिग 17 वर्षीय बेटी को डरा धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार और अप्राकृतिक कृत्य किया गया। जब ये घटना उनकी बेटी द्वारा उन्हें बतायी गई तो वादनी का पति घर से फरार हो गया। उनकी बेटी द्वारा उन्हें बताया कि उसके पिता द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देकर पहले भी इस प्रकार का कृत्य किया था, तथा डर के कारण उसने ये बात किसी को नही बतायी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 501/23 धारा 376/377/506 भादवी व 5/6 पॉक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा आज आरोपी पिता को सौडा सरोली निकट शिव मन्दिर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581