उत्तराखंड समाचार

सोमवार को राजभवन में राज्यपाल दिलाएंगे प्रोटेम स्पीकर को शपथ

नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे प्रोटेम स्पीकर

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के बावजूद भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायक दल की बैठक सोमवार को देहरादून में होगी। वहीं इससे पहले सोमवार सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल लेज गुरमीत सिंह (सेनि) प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिलाएंगे। जिसके बाद प्रोटेम स्‍पीकर सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक में हिस्सा लेने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने यह जानकारी दी है। इसी क्रम में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए दिल्‍ली में आज भाजपा की अहम बैठक हुई। बैठक के बाद सभी नेता रमेश पोखरियाल निशंक के घर पहुंचे।

केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात को दिल्ली पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी दिल्ली गए हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व सतपाल महाराज पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। इसके साथ ही सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और अजय भट्ट भी बैठक में शामिल रहे।

इन सभी नेताओं ने रविवार को केंद्रीय नेताओं के साथ होने वाली बैठक में हिस्‍सा लिया। यह बैठक गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई। वहीं पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों का पहले आज देहरादून पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन यह टल गया है। समझा जा रहा है कि अब पर्यवेक्षक सोमवार सुबह को पहुंचेंगे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581