उत्तराखंड समाचार

डीएम ने मतदाता जागरूकता वाहन को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया

जिलाधिकारी ने समस्त वोटर्स से अनुरोध किया है कि वे अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराएं, तथा यदि किसी प्रकार संशोधन, नाम जोड़ना, नाम हटाने लिए बूथ पर जाकर कर सकते है।

देहरादून, 20 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आज जिला कार्यालय कलेक्टेªट से स्वीप के कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता वाहन को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन के माध्यम से जनपद कि विभिन्न विधानसभाओं में भ्रमण कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाताओं निर्वाचक नामावाली में जोड़ने, संशोधन, नाम हटाने तथा लोकतंत्र में मतदाताओं की भागीदारी के सम्बन्ध प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने समस्त वोटर्स से अनुरोध किया है कि वे अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराएं, तथा यदि किसी प्रकार संशोधन, नाम जोड़ना, नाम हटाने लिए बूथ पर जाकर कर सकते है। उन्होंने विशेषकर 18 से 19 वर्ष के भावी मतदाताओं से अपील है कि वे अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराते हुए लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होेंने कहा कि डोर-टू-डोर भी पुनरीक्षण सर्वे चल रहा है जिला प्रशासन का यही प्रयास है कि अर्ह मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ा जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धनदास सहित निर्वाचन से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581