उत्तराखंड समाचार

दशहरा मेले में बिना अनुमति के उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधित इलाके में ड्रोन उड़ाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

देहरादून। दशहरा मेले के दौरान कुछ लोगों ने बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाया। पुलिस की नजर पड़ी तो इस ड्रोन को जब्त कर लिया गया। उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। दशहरा मेले में मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी आए हुए थे। हजारों की संख्या में भीड़ थी। यह जोन प्राइवेट ड्रोन के लिए प्रतिबंधित है, लेकिन जैसे ही रावण दहन हुआ तो वहां पर एक ड्रोन भी मंडराने लगा। पुलिस और प्रशासन को इसका पता लगा। तब मौके पर ड्रोन उड़ा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसका ड्रोन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। ड्रोन को सीज करते हुए आरोपी रोहित सिंह निवासी चौड़ पट्टी नल्धुरा थाना थराली जिला चमोली हाल निवासी शिव एनक्लेव नथुवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में पता लगा कि उसके दो और साथी ड्रोन उड़वाने में शामिल थे। दोनों मौके से फरार हो गए। उनकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधित इलाके में ड्रोन उड़ाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581