आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

अवैध रूप से सट्टा लगाते 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून, 20 अक्टूबर। अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही आज भी जारी रहीं। अवैध रूप से सट्टा लगाते 02 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्तों के कब्जे से सट्टे में लगाई गई नगदी व सट्टा सामग्री बरामद हुई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चैकिंग, सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रात्रि में कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम द्वारा कैनाल रोड स्थित शहनवाज जिम से आगे वाली गली में चैकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से ₹4,270/- नकद, सट्टे के नंबर लिखी पर्ची, कॉपी, पेन व एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button