उत्तराखंड समाचार

तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2024’’ सम्पन्न

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

नैनीताल 09 जून। राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 07 जून से आयोजित तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2024’’, रविवार को सम्पन्न हो गया। इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न हिस्सों से 123 गोल्फरों ने हिस्सा लिया। राजभवन नैनीताल में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल/वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजभवन गोल्फ क्लब, रविनाथ रामन एवं अपर सचिव श्री राज्यपाल/उपाध्यक्ष राजभवन गोल्फ क्लब, श्रीमती स्वाति एस भदौरिया द्वारा टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों के विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 19वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के ओवर ऑल विजेता/चैंपियन राघव कालरा रहे। टूर्नामेंट में उपविजेता अमित कुमार सूर्यवंशी घोषित हुए। बेस्ट नेट विजेता वीर श्रीवास्तव और उपविजेता लेफ्टिनेंट कर्नल आर एस बनकोटी रहे। टूर्नामेंट में सुपर वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में कर्नल एस सी गुप्ता विजेता रहे और सुपर वेटरन रनर बेस्ट नेट में एस के सूरी विजेता रहे। महिला कैटेगरी में नीलाक्षी विजेता और रुची श्रीवास्तव उपविजेता रही। वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में नरोत्तम दास विजेता रहे। वेटरन नेट कैटेगरी में अजय कुमार वर्मा विजेता रहे। अमायरा बजाज को सबसे होनहार गोल्फर का खिताब मिला। प्रतियोगिता में जूनियर कैटेगरी में 15-17 आयु वर्ग में आरव संधु विजेता और श्रेय शाह उपविजेता रहे। (12-15) आयु वर्ग में तेजस प्रताप सिंह विजेता और करण सिंह उपविजेता रहे। 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में कुमारी नाश्या एस सिन्हा विजेता और विजितेन्द्र एस तोमर उपविजेता घोषित किए गये।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन ने विजेता गोल्फरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में खेल भावना का परिचय दिया। सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन ने कहा कि माननीय राज्यपाल महोदय का विजन के अनुरूप पिछले कुछ वर्षाे में राजभवन गोल्फ कोर्स को आमजन से अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास किया गया है। राजभवन गोल्फ कोर्स को स्कूली बच्चों के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने गोल्फ में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती रूचि पर प्रसन्नता व्यक्त की।गोल्फ क्लब के सचिव/परिसहाय श्री अमित श्रीवास्तव ने इस आयोजन से जुड़े सभी प्रायोजकों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत, डीआईजी योगेन्द्र रावत, जिलाधिकारी अल्मोड़ा विनीत तोमर, एसएसपी नैनीताल पीएन मीणा, गोल्फ कैप्टन कर्नल (रि.) विवेक भट्ट, राजेन्द्र चौहान, सचिन चमोली, वेद प्रकाश मोहार, सहित गोल्फर्स और उनके परिजन उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581