उत्तराखंड समाचार

त्योहार सीजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था का मुआयना करने टीम संग निकले एसएसपी

उक्त भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक अपराध तथा नगर क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा जनपद देहरादून के विभिन्न स्थानों का स्थलीय भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान  नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर यातायात के दबाव वाले क्षेत्रो का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियो के साथ यातायात के दबाव को कम करने के लिये तत्कालिक तौर पर किये जा सकने वाले प्रयासों पर चर्चा करते हुए मुख्य मार्गों, फुटपाथों तथा मुख्य बाजारों में किये गये अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये गये। घंटाघर व उसके आस-पास के क्षेत्रो में भ्रमण के दौरान एसएसपी द्वारा घंटाघर से राजपुर रोड पर दो पहिया वाहनो की पार्किंग कराये जाने तथा इससे घंटाघर व इसके आस-पास के क्षेत्र में यातायात के दबाव में पडने वाले प्रभावों के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियो से चर्चा की गई। उक्त भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक अपराध तथा नगर क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581