उत्तराखंड समाचार

जॉब फेयर का किया आयोजन

कुल 41 पंजीकृत कंपनियों में से 25 ने मेले में 100 से अधिक जॉब रिक्तियों की पेशकश की।

देहरादून। रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग के पुनर्वास महानिदेशालय ने नई दिल्ली में सशस्त्र बलों के अधिकारियों के लिए विशेष रूप से एक जॉब फेयर का आयोजन किया। तीनों सेनाओं के 500 से अधिक सेवानिवृत्त, सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों ने रोजगार की तलाश में तथा इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराया। कुल 41 पंजीकृत कंपनियों में से 25 ने मेले में 100 से अधिक जॉब रिक्तियों की पेशकश की। चुने गए अधिकारियों का साक्षात्कार/स्क्रीनिंग की जाएगी तथा बाद में उन्हें मध्यम से वरिष्ठ रैंक, स्तर के प्रबंधक, प्रशासक, रणनीतिक योजनाकार और परियोजना निदेशक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस आयोजन ने रोजगार के अवसर तलाश रहे अधिकारियों और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कॉरपोरेट संस्थाओं को एक साझा मंच पर ला खड़ा किया। जहां दिग्गजों को अपनी सेवा के दौरान अर्जित तकनीकी और प्रशासनिक कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच मिला, वहीं कॉरपोरेट्स को अनुभवी, अनुशासित और कुशल अधिकारियों के समूह से जुड़ने का लाभ मिला। सचिव (ईएसडब्ल्यू) डॉ. नितेन चंद्रा के साथ जनरल ऑफिसर कमांडिंग (दिल्ली) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार और महानिदेशक, पुनर्वास डीजीआर मेजर जनरल एसबीके सिंह ने अधिकारियों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों की सभा को संबोधित किया। महानिदेशक एसआईडीएम श्री रमेश के, संयुक्त सचिव डीईएसडब्ल्यू श्री अजय कुमार और सचिव केंद्रीय सैनिक बोर्ड ब्रिगेडियर डीएस बसेरा भी इस आयोजन का हिस्सा थे। इस आयोजन को दिल्ली एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के अधिकारियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। जॉब फेयर डीजीआर की एक पहल है जो भूतपूर्व सैनिकों को दूसरा करियर विकल्प प्रदान करती है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581