उत्तराखंड समाचार

सूबे में शून्य हुई कोरोना मरीजों की संख्या : डॉ0 धन सिंह रावत

पिछले एक सप्ताह में नहीं मिला कोविड का एक भी पॉजिटिव केस

देहरादून, 24 फरवरी। उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह से कोविड-19 का एक भी सक्रिय केस सामने नहीं आया है। जिसको लेकर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने खुशी जाहिर करते हुये, कोविड-19 के प्रति प्रदेशवासियों की सतर्कता एवं विभागीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भले ही प्रदेश में कोविड-19 का एक भी सक्रिय केस न हो लेकिन मौसम को देखते हुये सभी को सर्तक रहने की आवश्कता है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि कोरोना महामारी को लेकर अधिकारियों को विशेष सावधानी और जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश समय-समय पर दिये गये हैं, जिसका नतीजा है कि प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से कोविड-19 का एक भी सक्रिय केस सामने नहीं आया है जबकि राज्य भर के अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में कोविड-19 की जांच लगातार की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 मार्च 2020 को कोविड-19 का पहला केस पाय गया था, तब से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 4 लाख 49 हजार 472 कोविड पॉजिटिव केस दर्ज किये गये। जबकि इस वर्ष 1 जनवरी 2023 के अब तक राज्य में कोविड पॉजिटिव के मात्र 78 मामले सामने आये। विभागीय सक्रीयता एवं आम लोगों की जागरूकता व सावधानी के चलते तीन साल बाद प्रदेशभर में पिछले एक सप्ताह से कोविड-19 का एक भी एक्टिव केस नहीं पाया गया है जो कि प्रदेशवासियों के लिये राहत देने वाली बात है। विभागीय मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के एक भी एक्टिव केस भले ही न हो लेकिन इसके बावजूद भी कोरोना को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइनों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार वैक्सीनेशन अभियान संचालित किया जा रहा है साथ ही सूबे के प्रत्येक अस्पतालों में कोरोना की जांच जारी रहेगी। डॉ. रावत ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिये मास्क जरूर पहने साथ ही जिन लोगों ने टीकारण का पूरा कोर्स नहीं किया है वह समय पर अपना टीकाकरण अवश्य करायें।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581