उत्तराखंड समाचारदेश

दून पुलिस ने बैंक में जमा कराये एक करोड तीन लाख अठ्ठासी हजार रूपये

दून पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये 2000 रुपये की करेंसी नोट कुल एक करोड तीन लाख अठ्ठासी हजार रूपये को बैंक में जमा कराया।

देहरादून। दून पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये 2000 रुपये की करेंसी नोट कुल एक करोड तीन लाख अठ्ठासी हजार रूपये को बैंक में जमा कराया।

भारत सरकार द्वारा 2000 के करेंसी नोटों को बंद करते हुए पुराने करेंसी नोटों को 30 सितम्बर तक बदलने की समय सीमा निर्धारित की गयी थी, जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा जनपद के सभी थानों में माल मुक़दमाती से सम्बन्धित 2000 के करेंसी नोटों को तत्काल विधि अनुसार बैंक में जमा करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के क्रम में कुल एक करोड तीन लाख अठ्ठासी हजार रूपये की धनराशि को निर्धारित समयावधि के भीतर पुलिस द्वारा बैंको से बदलवाया, जमा किया गया है व कोई 2000 की करेंसी जनपद में माल मुकदमाती शेष नहीं है।

 

 

Related Articles

Back to top button