उत्तराखंड समाचारदेश

चमोली पुलिस द्वारा ली गयी ट्रैफिक मौहल्ला समिति के सदस्यों की गोष्ठी जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु जन भागीदारी को बताया अहम

स्थानीय व्यापारियों एवं जनता के सम्रान्त नागरिकों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

चमोली। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में चमोली पुलिस द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुगम व सुरक्षित बनाए जाने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में आज विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ व सुगम बनाने हेतु जनपद में गठित ट्रैफिक मौहल्ला समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें स्थानीय व्यापारियों एवं जनता के सम्रान्त नागरिकों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। चमोली पुलिस द्वारा सुगम यातायात हेतु व्यापारी वर्ग से नालियों के ऊपर अनावश्यक अतिक्रमण न करने, आमजनमानस से वाहनों को निर्धारित पार्किंग में पार्क करने तथा अनावश्यक वाहनों को सड़क किनारे खड़ा न करने के साथ ही यातायात को दौरान आने वाली समस्याओं में सहयोग दिए जाने की अपील की गयी। जिसमें नगर के स्थानीय नागरिकों द्वारा भी पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया। गोष्ठी में उपस्थित व्यक्तियों को दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट लगाने, दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी ना बैठाने तथा अपने नाबालिग बच्चों को वाहन ना देने की हिदायत देते हुए जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581