उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में 12 दिन के भीतर तीन गुना से ज्यादा आग की घटनाएं

रिजर्व फारेस्ट में अब तक आग की 78 घटनाएं हुई है।

हल्द्वानी: उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। फायर सीजन का पहला एक महीना ज्यादा चिंतित करने वाला नहीं था। लेकिन पिछले 12 दिनों से आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वन विभाग की वेबसाइट के मुताबिक 15 फरवरी से 17 मार्च के बीच अलग-अलग डिवीजनों में आग की कुल 33 घटनाएं हुई थी। जिसमें 36.65 हेक्टेयर जंगल जला। लेकिन 18 मार्च के बाद मामले तेजी से बढ़े। आग की कुल घटनाएं 115 पहुंच गई। जिनसे 147 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ।वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आरक्षित वन इस बार भी वन पंचायतों के जंगल के मुकाबले ज्यादा जले हैं। रिजर्व फारेस्ट में अब तक आग की 78 घटनाएं हुई है। इस दौरान 93.07 हेक्टेयर जला। जबकि वन पंचायत के जंगल में 37 बार आग लगी। जिसमें 54.2 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो दिन जंगलों की आग को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। क्योंकि, पारे में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। इस स्थिति में वन विभाग के लिए चुनौती और बढ़ेगी। खासकर पहाड़ के जंगलों में। क्योंकि, यहां आग लगने पर नियंत्रण पाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

 

Related Articles

Back to top button