उत्तराखंड समाचारक्राइम

3.140 किलोग्राम अवैध गांजा सहित दो युवक गिरफ्तार

पुलिस टीम ने दोनों के पास से अलग - अलग लाल रंग के थैलों के अंदर से अवैध गांजा बरामद किया।

देहरादून। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर प्रहार करते हुए एक सप्ताह में 06 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। आज पुनः अवैध गांजा 3.140 किलो ग्राम की तस्करी करते हुए 02 अभियुक्तगणों को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमहानिरीक्षक्/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के दिशा निर्देश पर नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी के निर्देशन मे कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी जोगीवाला द्वारा दो व्यक्तियों को मोहकमपुर फ्लाईओवर के नीचे से पकड़ लिया। उन्होंने पूछ ताछ मे अपना नाम अभी ठाकुर पुत्र अर्जुन सिंह निवासी खैर रोड शिव विहार कॉलोनी थाना सोरों गेट अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, उम्र 20 वर्ष तथा दूसरे ने शिवम पुत्र ओम सिंह निवासी भगीला पोंकता थाना पन्ना देवी कासगंज उत्तर प्रदेश, उम्र 20 वर्ष बताया।  पुलिस टीम ने दोनों के पास से अलग – अलग लाल रंग के थैलों के अंदर से अवैध गांजा बरामद किया। अभी ठाकुर के पास लाल रंग के थैले से 1535 ग्राम गांजा तथा शिवम के पास से लाल रंग के थैले से 1605 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों अभियुक्तगणों के पास से बरामद कुल गांजे का वजन 3.140 किलोग्राम है। पूछताछ करने पर गांजा रखने/बेचने का लाइसेंस दिखाने से कासिर रहे। पुलिस ने दोनों युवकों को अवैध गांजा रखने के कारण धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त गण द्वारा पूछ्ताछ करने पर बताया गया कि वह अलीगढ़ में ड्राइवर का काम करते है तथा अलीगढ़ कासगंज के ही रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं। अलीगढ़ में उन्हे एक आदमी बस स्टैंड के पास मिला, उसने उन्हे इस काम में लगाया। वह उसका नाम पता नही जानते है। वह उन्हे अलीगढ़ स्टेशन पर मिला, उसके द्वारा उन्हे यह गांजा दिया गया था और बताया कि देहरादून में हरिद्वार रोड में मोहकमपुर फ्लाईओवर के नीचे एक लड़का मिलेगा तुम उसे सिर्फ यह बता देना कि तुम अलीगढ़ से आए हो, वह तुमसे माल ले लेगा और तुम्हें पैसे दे देगा। उसी के इंतजार में वह लोग फ्लाई ओवर के नीचे खड़े थे, लेकिन तब तक पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक बलवीर डोबाल (चौकी प्रभारी जोगीवाला), कांस्टेबल सुधांशु व कांस्टेबल नरेंद्र सिंह शामिल थे। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए विगत एक सप्ताह में 06 नशा तस्करों को जेल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button