उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

आत्महत्या के दुष्प्रेरण में वांछित अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

शव की शिनाख्त सादिक निवासी हरिद्वार के रुप में हुई थी।

देहरादून। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 30 मार्च को कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के जलालिया जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव आम के पेड़ में फंदे पर लटके होने की सूचना कोतवाली विकासनगर पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचते हुए आवश्यक कार्यवाही कर शव को कब्जे लेकर शव की शिनाख्त के प्रयास किये गये, जिसके पश्चात शव की शिनाख्त सादिक निवासी हरिद्वार के रुप में हुई थी। पुलिस द्वारा शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाते हुए साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई तथा शव को बाद पोस्टमार्टम के परिजनों के सुपुर्द किया गया था। घटना के बाद मृतक के परिजनों द्वारा थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार पर विपक्षी अनस पुत्र फय्याज निवासी झबरेड़ा थाना झबरेड़ा हरिद्वार के विरुद्ध मृतक सादिक द्वारा की गई आत्महत्या के दुष्प्रेरण के सम्बन्ध में जीरो एफआईआर नंबर 01/26 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत करायी गयी, घटनास्थल थाना विकासनगर क्षेत्र होने के कारण उक्त जीरो एफआईआर नंबर 01/26 धारा 108 बीएनएस थाना विकासनगर को प्राप्त होने पर थाना विकासनगर पर मकदमा अपराध सख्या-116/2026 धारा -108 बीएनएस पंजीकृत किया गया। प्रकरण के सभी पहलुओं पर संवेदनशीलता पूर्वक विचार करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रकरण में प्रभावी विवेचना एंव साक्ष्य संकलन करते हुए आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। विवेचना के दौरान अभियुक्त अनस पुत्र फय्याज निवासी झबरेड़ा थाना झबरेड़ा हरिद्वार उम्र-21 वर्ष के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने के पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा उसके घर पर दबिश दी गयी, किन्तु अभियुक्त घटना के दिन से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त द्वारा न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकासनगर एवं उच्च न्यायालय में भी अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी, किन्तु विवेचक द्वारा की गई कुशल पैरवी से न्यायालय द्वारा अभियुक्त की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज सांय अभियुक्त अनस पुत्र फय्याज निवासी झबरेड़ा, थाना झबरेड़ा, हरिद्वार, उम्र-21 वर्ष को डाकपत्थर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464