उत्तराखंड समाचार

विधानसभा सत्र में रखी गयी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2022-23

धामी सरकार 15 मार्च को पेश करेगी वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट

देहरादून। उत्तराखंड बजट सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के तेवर तल्ख नजर आए। सबसे पहले विपक्ष ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। इस दौरान आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया गया। साथ ही विपक्ष के सदस्यों ने भर्ती घोटाला और गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने की मांगसदन में खूब हंगामा किया। जिसके चलते उन्हें एक दिन के लिए निलंबित कर दिया। वहीं, भोजन अवकाश के बाद भी कांग्रेस विधायकों ने सदन में खूब हंगामा किया। विपक्ष के रवैया से नाराज स्पीकर सदन की कार्रवाई से उठ कर चली गईं।
मंगलवार को कांग्रेस विधायक बड़ी संख्या में विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर पहुंचे और विधायकों ने गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान की मांग को लेकर हाथों में गन्ना लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोका।

Related Articles

Back to top button