आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूलों के साथ 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस एक्शन मोड में नज़र आ रही हैं। दून पुलिस ने प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूलों के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से 456 प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त पूर्व में भी नशा तस्करी में जेल जा चुके है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों की धरपकड कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम मे कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मण मन्दिर रोड, हर्रावाला के पास से 02 अभियुक्तों सोवित कम्बौज पुत्र राजवीर कम्बौज निवासी कम्बौज मौहल्ला बुल्लावाला, डोईवाला, उम्र 30 वर्ष को 216 प्रतिबन्धित कैप्सूल Dicyclomine HCI Tramadol HCI Acetaminophen तथा  पवन कुमार मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी निकट- शुगर मिल रोड घिस्सरपड़ी, डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र 40 वर्ष को 240 कैप्सूल Dicyclomine HCI Acetaminophen (कुल 456 नशीले कैपसूल) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मुकदमा अपराध सख्या- 311/2026, धारा- 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि बरामद कैप्सूलों को वह दोनों कलियर से खरीद कर लाए थे, जिन्हें वह नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊँचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे, गिरफ्तार अभियुक्तो में से एक अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी में जेल जा चुका है।

 

 

Related Articles

Back to top button