आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

वोट चोरी के मामले में ज्ञानेश कुमार कुमार का इस्तीफा लिया जाए : सूर्यकांत धस्माना

कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कोटद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने होटल सूर्य प्लाजा, बद्रीनाथ मार्ग, कोटद्वार में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए वोट चोरी के मुद्दे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सामने आकर जवाब देना चाहिए। धस्माना ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार जनता की सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट से जुड़े सवालों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े सवालों पर संतोषजनक जवाब देने से बच रही है। उन्होंने मांग की कि मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए उचित कार्रवाई की जाए। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए धस्माना ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण आम जनता और छोटे कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, जीएसटी के क्रियान्वयन और उसकी जटिलताओं ने व्यापारियों के सामने कई चुनौतियां खड़ी कीं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का देश के कारोबार और आम जनता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। युवाओं को अपने भविष्य के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जबकि सरकार को रोजगार और आर्थिक विकास जैसे बुनियादी मुद्दों पर ठोस कदम उठाने चाहिए। प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, बुनियादी सुविधाओं और आधारभूत ढांचे के विकास को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों, बुनियादी ढांचे, रोजगार और जनसुविधाओं के विकास के लिए ठोस कार्य किए जाने की आवश्यकता है। केवल घोषणाओं से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बल्कि विकास कार्य धरातल पर दिखाई देने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है।
वर्ष 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर धस्माना ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है और कांग्रेस की लहर है।उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था, विकास और लोकतांत्रिक अधिकारों जैसे विषयों पर पार्टी जनता के बीच अपनी बात रख रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देगी। प्रेस वार्ता में धस्माना ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मीना बछुवाण, पूर्व अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष सुधा असवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सेमवाल, नगर प्रवक्ता राकेश शर्मा , पार्षद सूरज कांति, महामंत्री जितेंद्र भाटिया,प्रदेश सचिव बलबीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581