उत्तराखंड समाचार

दून विश्वविद्यालय में ई-लाइब्रेरी की स्थापना एक उत्कृष्ट कार्य

राज्यपाल ने किया दून विश्वविद्यालय की ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन से दून विश्वविद्यालय की ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस ई-लाइब्रेरी में कुल 9 लाख से ज्यादा लिखित सामग्री उपलब्ध है। ई-लाइब्रेरी में 12,253 अलग-अलग विषयों के ई-जर्नल, 7,81,269 ई-थिसिस, 1,24,019 वीडियो लेक्चर, 18,371 ई-बुक्स, 2,979 न्यूज पेपर्स, 16,000 ऑडियो बुक्स के साथ-साथ दून विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में 43,000 पुस्तक हार्ड कॉपी में उपलब्ध है। ई-लाइब्रेरी वेब पेज के साथ-साथ मोबाइल एप्लिकेशन में भी उपलब्ध रहेगी। विश्वविद्यालय के अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं एक क्लिक के माध्यम से इस लाइब्रेरी से जुड़ सकेंगे। ई-लाइब्रेरी के शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि दून विश्वविद्यालय में ई-लाइब्रेरी की स्थापना एक उत्कृष्ट कार्य है जिसके द्वारा आज ज्ञान को टेक्नोलॉजी से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यह सभी विद्यार्थियों के ज्ञान के उत्थान में सहायक सिद्ध होगी। अपने ज्ञान को विकसित और आगे ले जाने के लिए टेक्नोलॉजी का इससे बेहतर उपयोग नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे विश्वविद्यालय के शिक्षण और शोध में और अधिक लाभ मिलेगा। राज्यपाल ने अन्य विश्वविद्यालयों को इस प्रकार की ई-लाइब्रेरी बनाने के प्रयास करने चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि यह डिजिटाइजेशन की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इसका लाभ यह होगा कि जानकारी और ज्ञान में सबकी पहुंच सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दून विश्वविद्यालय में विभिन्न विदेशी भाषाओं के कोर्स विश्वविद्यालय की विशेष पहचान है। दून विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण पर भी काफी काम किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय को 108 पुस्तक देने की भी घोषणा की।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581