उत्तराखंड समाचार

मुख्य विकास अधिकारी ने किया जिला अस्पताल कॉरनेशन देहरादून का औचक निरीक्षण

डेंगू रोगी के वार्ड एवं आईसीयू वार्ड का औचक निरीक्षण

देहारदून, 18 सितंबर। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में बढ़ रहे डेंगू रोगी मामले को गंभीरता से लेते हुए, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान को जिला अस्पताल में डेंगू रोगी एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के दिशा निर्देशन दिए। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कमठान ने जिला अस्पताल कॉरनेशन देहरादून का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में अवस्थित डेंगू रोगी के वार्ड एवं आईसीयू वार्ड का औचक निरीक्षण करते हुए, भर्ती रोगियों का हालचाल जाना तथा अस्पताल में रोगियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली। साथ ही डेंगू रोगी के वार्ड प्रभारी डॉक्टर मनीष शर्मा से डेंगू रोगियों के बारे में जानकारी लेते हुए, उपचार एवं दवाई की उपलब्धता, स्टाक, आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित चिकित्सक को आवश्यक दिशा निर्देश कि रोगियों के लिए उपचार हेतु समुचित सुविधाएं की उपलब्धता बनाए रखेंगे। डेंगू से संबंधित एवं भर्ती रोगियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इस बात को गंभीरता से लेंगे। उन्होंने वार्ड में भर्ती रोगियों से स्वास्थ्य उपचार सुविधा एवं भोजन इत्यादि के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले रोगियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस बात को भी गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आईसीयू वार्ड एवं आपातकालीन वार्ड में भर्ती रोगियों की भी हालचाल जाना। जबकि चिकित्सक द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में डेंगू वार्ड में 3 रोगी भर्ती हैं, जिनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है, उन्होंने कहा कि वार्ड में 7 बेड डेंगू रोगी के लिए लगाए गए हैं। जिनमें से चार बेड रिक्त हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सक डेंगू रोगी को प्रतिदिन की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581