उत्तराखंड समाचार

लोकतंत्र के महापर्व में लोगों द्वारा किया गया बढ़-चढ़कर प्रतिभाग

80 वर्ष से ऊपर की आयु व दिव्यांग मतदाताओं के लिए वाहन का प्रबंध

देहरादून, 14 फरवरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न  कराने तथा  मतदाताओं को मतदेय स्थलों पर सुगमता रहे।

इस प्रयोजन से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार  द्वारा जनपद के 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदेय स्थलों पर आवाजाही हेतु मूलभूत सुविधांए एवं व्यवस्था बनाएं जाने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन की ओर से 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए, जिसमें 80 वर्ष से ऊपर की आयु व दिव्यांग मतदाताओं के लिए वाहन का प्रबंध के साथ-साथ उनके लाने ले जाने के लिए डोली, व्हील चेयर व सहयोगी कर्मी, एवं स्वयं सेवी आदि की व्यवस्था की गई। मतदान प्रक्रिया में की गई इस तरह की व्यवस्थाओं से इन लोगों में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581