उत्तराखंड समाचार

डाक कांवड़ शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंचे हरिद्वार

ढाई करोड़ से ज्यादा कांवड़िये गंगाजल भरकर हो चुके हैं रवाना

हरिद्वार। हरिद्वार में कई दिनों से हो रही बारिश के बाद भी हर तरफ बम-बम भोले की गूंज और दूर-दूर तक कांवड़ियों का रेला उमड़ रहा है। पूरा शहर भगवामय नजर आ रहा है। शिवभक्त बारिश के बीच लगातार अपने गंतव्य की ओर से बढ़ रहे हैं। डाक कांवड़ शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार पहुंचे हैं। भारी भीड़ से बिरला पुल और चंडी घाट के बीच भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हरकी पैड़ी और आस-पास के क्षेत्रों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। वहीं, कांवड़िये हाईवे से होते हुए दोपहिया वाहन वाले कांवड़िएये शहर के अंदर आने का प्रयास करते हैं। जिसको लेकर पुल जटवाड़ा, सिंहद्वार चौक, प्रेमनगर आश्रम चौक, ऋषिकुल, शंकराचार्य चौक, पंतद्वीप, खड़खड़ी सूखी नदी, डामकोठी आदि स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। जिन पर कांवड़ियों को रोक दिया जा रहा है। उन्हें शहर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा है जबकि स्थानीय लोगों को वाहनों के नंबर देखकर अंदर भेजा जा रहा है। गुरुवार को धर्मनगरी में डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा कांवड़िये गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन पहले दिन एक लाख 10 हजार, दूसरे दिन 8 लाख 50 लाख, तीसरे 10 लाख 50 हजार, चौथे दिन 15 लाख 20 हजार पांचवें दिन 22 लाख 25 हजार, छठे दिन 32 लाख 40 हजार, सातवें दिन 45 लाख 10 हजार, आठवें दिन 57 लाख 20 हजार शिवभक्तों ने गंगाजल भरा। नौवें दिन 67 लाख कांवड़िए गंगाजल भरकर रवाना हुए। हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष लगाते हुए डाक कांवड़िए और पैदल कांवड़ लेकर शिवभक्त रवाना होते रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581