उत्तराखंड समाचार

राज्य में दो दिन बंद रहेगे स्कूल

अगले दो दिन तक उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं।

देहरादून। भारी बारिश के अलर्ट के चलते 14 व 15 जुलाई को प्रदेश के सभी निजी व सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। अगले दो दिन तक उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को भारी से भारी बारिश की आशंका है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। जबकि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581