उत्तराखंड समाचारक्राइम

डिवाइन होण्डा शोरुम मे हुई लाखो रुपये की चोरी का खुलासा

अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व मे भी चोरी व मादक पदार्थो की तस्करी के मामले मे जेल जा चुका है।हरादून, उम्र 27 वर्ष।

देहरादून, 07 जुलाई। डिवाइन होण्डा शोरुम मे हुई लाखो रुपये की चोरी का दून पुलिस ने खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 03 लाख 50 हजार रुपये की नगदी व एक हरे रंग का बैग बरामद किया हैं। पुलिस का कहना हैं की अभियुक्त शातिर किस्म का है अपराधी वह पूर्व मे भी चोरी व मादक पदार्थो की तस्करी मे जेल जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 25 जून को गौरव खन्ना पुत्र स्व. सुनीत कुमार खन्ना निवासी डिवाइन होण्डा शोरुम मोहब्बेवाला थाना पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र देते हुये पुलिस को बताया था की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेसर्स डिवाइन होण्डा शोरुम मे घुसकर कैस काउन्टर के ड्रॉर मे रखी नगदी चोरी कर ली हैं, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा अपराध सख्या 407/2024 धारा 380 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मामले की गम्भीरता देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के त्वरित अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर तत्काल थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए शिकायत कर्ता से पूछताछ कर घटना स्थल  व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो व उन मार्गो पर लगे कुल 53 सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया, साथ ही घटना में शामिल अभियुक्त के संबंध में जानकारी हेतु सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जिससे पुलिस टीम को घटना में पूर्व में चोरी के अभियोग में जेल गए अभियुक्त चेतन नागर के शामिल होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रकाश मे आये अभियुक्त चेतन नागर पुत्र सुनील कुमार नागर निवासी म.नं.-93 मोहब्बेवाला टाईटन रोड धारावाली थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष को पट्टियोवाला बाबा मन्दिर के पास हरभजवाला जाने वाले कच्चे मार्ग से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से घटना में चोरी किये गए 03 लाख 50 हजार रुपये नगदी व एक हरे रंग का बैग बरामद किया गया। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व मे भी चोरी व मादक पदार्थो की तस्करी के मामले मे जेल जा चुका है।हरादून, उम्र 27 वर्ष।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581