उत्तराखंड समाचार

आसमान की ऊंचाइयों को छूती रजनीगंधा

घर की पूर्व या उत्तर दिशा में इस पौधे को लगाने से परिवार के सदस्यों की खूब तरक्की होती है।

देहरादून। रजनीगंधा का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाने से घर में बरकत होती है. और धन की आवक बढ़ती है. घर की पूर्व या उत्तर दिशा में इस पौधे को लगाने से परिवार के सदस्यों की खूब तरक्की होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आंगन में रजनीगंधा का पौधा रखने से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते। घर के माहौल को महकाने के लिए लोग अक्सर सुगंधित फूलों के पौधे लगाना पसंद करते हैं। ये पौधे न सिर्फ घर के वातावरण में खुशबू फैलाते हैं, बल्कि इनके रंगबिरंगे फूलों की छटा भी देखने लायक होती है। वास्तुशास्त्र में ऐसे भी कुछ सुगंधित पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लगाने से करियर में तरक्की, सुख-समृद्धि और सफलता मिलती है। वहीं जब भी सुगंधित फूलों की बात होती है तो रजनीगंधा का नाम जरूर लिया जाता है। रजनीगंधा उन फूलों में से एक है, जो बेहद सुगंधित होते हैं। इन फूलों की खुशबू इतनी ज्यादा होती है कि एक बार ये घर पर उगने लगें तो पूरा घर महकने लगता है। साथ ही रजनीगंधा के पौधे को वास्तु की दृष्टि से बहुत ही प्रभावी माना गया है। कहा जाता है इसे लगाते ही घर में आय के कई नए रास्ते खुलने शुरू हो जाते हैं। वास्तुशास्त्र में दिशा का बहुत महत्व है। इसलिए इसके अनुसार रजनीगंधा के पौधों को लगाते समय इसकी दिशा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि रजनीगंधा के पौधों को घर की सही दिशा में लगाते हैं तो इससे न सिर्फ लाभ प्राप्त होगा बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश होगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581