उत्तराखंड समाचार

ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी आयोजित

ग्राम प्रहरियों के साथ थाना थल में गोष्ठी आयोजित

पिथौरागढ़। थानाध्यक्ष थल ने राजस्व क्षेत्र से रेगुलर पुलिस में सम्मिलित गांवों के ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी आयोजित की और आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किये।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपराधों की रोकथाम व शान्ति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से राजस्व क्षेत्र से रेगुलर पुलिस में सम्मिलित किये गए गाँवों के ग्राम प्रधानों/ ग्राम प्रहरियों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में आज थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार द्वारा देवलथल क्षेत्र के राजस्व क्षेत्र से पुलिस क्षेत्र में सम्मिलित गाँवों के ग्राम प्रहरियों के साथ थाना थल में गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान उपस्थित ग्राम प्रहरियों की समस्याओं व सुझावों के बारे में जानकारी ली गयी तथा सभी को उनके कर्तव्यों से अवगत कराते हुए वर्षा काल के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सावधानी बरतने व किसी भी प्रकार की आपदा होने पर तुरन्त पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। इसके अतिरिक्त नशा मुक्ति, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा के साथ-साथ डॉयल- 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा गाँवों में अवैध रुप से भांग की खेती करने वालों की जानकारी पुलिस को देने हेतु बताया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581