उत्तराखंड समाचार

इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज़्म अवॉर्ड 2023 में उत्तराखंड रहा शीर्ष पर

पुरस्कार समारोह में सस्टेनेबल लीडरशीप के लिए राज्य के विभिन्न होमस्टेज़ को पुरस्कृत किए गए

देहरादून। उत्तराखंड की गूँज ऊटी में आयोजित इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज़्म अवॉर्ड 2023 में छाई रही। आयोजित अवॉर्ड समारोह में प्रदेश के विभिन्न होमस्टेज़, गेस्ट हाउस एवं होटल को रिस्पॉन्सिबल टूरिज़्म की विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रदान किये। पुरस्कार समारोह में सस्टेनेबल लीडरशीप के लिए राज्य के विभिन्न होमस्टेज़ को पुरस्कृत किए गए। हाल के वर्षों में उत्तराखंड के होमस्टेज़ ने देश के कोने कोने से आए पर्यटकों को सुखद प्रवास प्रदान करने के साथ उन्हें राज्य की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के अलावा राज्य के स्वादिष्ट व्यंजनों के जरिए उनका मन मोहकर उन्हें उत्तराखंड बार बार आने को प्रेरित किया है। पर्यटक सुविधाओं में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए इन होमस्टेज़ में चंबा स्थित एचटूओ हाउस को गोल्ड मेडल, भीमताल स्थित द रिट्रीट को सिल्वर मेडल के साथ पुरस्कृत किया गया। पौड़ी गढ़वाल में इसोती स्थित वन्स टू वाच होमस्टे को भी बेहतरीन प्रवास प्रदान करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। वहीं गेस्ट हाउस और बीएनबी श्रेणी में लैन्सडाउन के उलार गेस्ट हाउस को गोल्ड मेडल और प्रीमियम होटल की श्रेणी में ऋषिकेश के आशार्य ऑन द गंगा को अवॉर्ड दिया गया । इसके अतिरिक्त, दून घाटी की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोकेश ओहरी को सस्टेनेबिलिटी चैंपियंस पाथफाइंडर्स का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581