उत्तराखंड समाचार

जरुर सुनें प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम

महीने में एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को जरुर सुनें

देहरादून, 28 अगस्त। प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित अपने कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 92वें  संस्करण को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुना। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया पूरा देश तिरंगामयी नजर आया है। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संचय, जीवन संचय को लेकर बात कही है। मंत्री ने कहा कि महीने में एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को जरुर सुनें क्यूँकि प्रधानमंत्री मोदी के बोले हुए शब्द हमें दिशा देने का काम करते हैं और हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मंत्री जोशी ने कहा मन की बात कार्यक्रम का जरूर सुने। उन्होंने कहा कि मिलट मिशन पर भी मोदी द्वारा बात की गयी, जिसके लिए उत्तराखंड का कृषि विभाग तैयारी कर रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कर्तकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी की मन की बात कार्यक्रम को देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा सुना जाता है। यह कार्यक्रम देशवासियो को प्रेणा देता है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, डॉ.देवेंद्र भसीन, जिला अध्यक्ष ऊधमसिंह नगर विवेक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंसूर खान, राजेश राजोरिया, पूर्व पार्षद मंजीत रावत, युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष समीर डोबाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464